तारिक खान
प्रयागराज. सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सिविल लाइंस पुलिस महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 35 वर्षीय महिला पर्स लेकर हनुमान मंदिर में आई थी। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद वह साइकिल स्टैंड की तरफ गई और बेंच पर बैठ गई।
दोपहर में लगभग 12 बजे मंदिर बंद होने के समय मंदिर का गार्ड सबको बाहर कर रहा था। इस दौरान देखा कि महिला चुपचाप अकेले बैठी है। गार्ड ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। शक होने पर गार्ड ने हनुमान मंदिर चौक इंचार्ज को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जगाने की कोशिश की। महिला के पास ही एक सल्फास का पैकेट पड़ा था। पैकेट देखकर पुलिस को यकीन हो गया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है।
पुलिस ने उसे तुरंत स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मानें तो उस वक्त महिला की सांसें चल रही थी लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान की मौत हो गई। महिला के पास न तो कोई मोबाइल था और न ही कोई आईडी। पुलिस ने बताया कि पर्स में एक बस का टिकट मिला है जिसमें जगह का नाम नहीं है। सिर्फ 65 रुपयेलिखा है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि कहीं बाहर से आकर महिला ने आत्महत्या की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…