रणजीत सिंह
बिल्थरा रोड (बलिया) थाना उभांव क्षेत्र के नगरा ब्लाक के ग्राम पंचायत करनी में राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान का नये प्रस्ताव के लिए समुह की महिलाओं में से अनुसुचित जाति के समुह महिलाओं में से चुनाव कराने के लिये चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी ग्राम प्रधान राजेन्द्र चौरसिया की अध्यक्षता में आज चुनाव प्रारम्भ ही हुआ था कि तब तक कुछ गांव के समुह की महिलाओं ने अपनी कागजात अपूर्ण होने के कारण आज की कोटे की दुकान का चुनाव प्रक्रिया बढ़ाने के लिए समय माँगा। अधिकारियो ने जब इसपर असहमति दिखाई तो समूह की महिलाओं ने शोर शराबा शुरू कर दिया।
इस दरमियान हंगामा कर रही महिलाओं की मांग थी कि कोरम हेतु आवश्यक दस्तावेज़ इकठ्ठा करने और निष्पक्ष चुनाव हेतु उनको समय चाहिए। अंततः ग्राम प्रधान ने इस मामले में पहल कर चुनाव हेतु आये अधिकारियो से निवेदन कर चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने को कहा।
ग्राम प्रधान की मांग और स्थिति को देखते हुवे चुनाव हेतु आये खंड विकास अधिकारी उमेश चन्द्र वर्मा ने इस माग को मानते हुवे आज के कोरम को निरस्त करते हुवे चुनाव की अगले तारिख हेतु घोषणा करने की बात कही और चुनाव की प्रक्रिया को आज के लिए निरस्त कर अगली तारिख बाद में देने को कहकर हंगामा कर रही महिलाओं को शांत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगली तारिख की घोषणा कर दिया जायेगा और चुनाव निष्पक्ष और पुर्णतः पारदर्शिता के साथ होगा। किसी तरीके की कोई शिकायत का अवसर नही दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…