Categories: Crime

लखीमपुर खीरी – एलयु छात्र नेता की गोली मार कर हत्या

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी= गोला कस्बे में गुरुवार की देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की गोली मार के हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छात्र नेता के करीबी रिश्तेदार पर ही है। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े अमन बाजपेई (25) पुत्र विजय बाजपेई इन दिनों अपने घर गोला कस्बे में थे। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात उनका परिवार के लोगों से ही झगड़ा हो गया।

इस दौरान मारपीट में अमन के एक करीबी रिश्तेदार ने उन्हें गोली मार दी गोली पेट और छाती के बीच जा लगी। जख्मी हालत में परिजन उनको लेकर गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने अमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts