Categories: UP

अरावल बाबा रात्रिकालीन बालीबाल – गाजीपुर को हराकर मऊ पहुची फाइनल में

अरविन्द यादव

 (बलिया) सुरेमनपुर आचार्य जे बी कृपलानी इंटर कालेज के परिसर में चल रहे अरावल बाबा रात्रि कालीन बालीबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शनिवार को गाजीपुर व मऊ के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम ने मऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  दूधिया रंग में नहाए परिसर में कार्यक्रम का आगाज आदर्श नगर पंचायत बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ” मंटन ” ने फीता काटकर किया।

मैच तीन राउंड में खेला गया जिसमें पहले राउंड में मऊ के टीम ने गाजीपुर को 18,25 के अंतर से हराया लेकिन दूसरे व तीसरे राउंड में गाजीपुर की टीम ने मऊ को22,25व23,25 से लगातार दो राउंड में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।इस मौके परअजीत सिंह झुन झुन प्रकाश मौर्य रणजीत मौर्य विवेक सिंहआदित्य सिंह सीटू सिंह जानसन प्रवीण सिंह अभिषेक सिंह सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts