अरावल बाबा रात्रिकालीन बालीबाल – गाजीपुर को हराकर मऊ पहुची फाइनल में

अरविन्द यादव
(बलिया) सुरेमनपुर आचार्य जे बी कृपलानी इंटर कालेज के परिसर में चल रहे अरावल बाबा रात्रि कालीन बालीबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शनिवार को गाजीपुर व मऊ के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम ने मऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूधिया रंग में नहाए परिसर में कार्यक्रम का आगाज आदर्श नगर पंचायत बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ” मंटन ” ने फीता काटकर किया।












