गोपाल जी
पटना: सत्ता की हनक किसको कहते है यह आज बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिला जब एक राजनैतिक दल द्वारा कृषि सबंधित विधेयक का विरोध किया जा रहा था तो सत्तारूढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही विरोध कर रहे राजनैतिक दल के सदस्यों की लाठी डण्डो से जमकर पिटाई कर दिया। इस दरमियान पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसके ऊपर जमकर कमेन्ट भी आ रहे है।
हुआ कुछ इस प्रकार कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बीच आज शुक्रवार को राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ता और पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पटना में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के विरुद्ध बीजेपी दफ्तर का घेराव किया। जिसके बाद BJP कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मगर पुलिस इस दरमियान केवल मूकदर्शक बनी रही और पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठियों से पिटाई कर डाली।
बताते चले कि किसान बिल को लेकर किसानों ने शुक्रवार यानी 25 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया है। फिर क्या था जब सत्ता अपनी है तो उसका फायदा तो उठाना ही चाहिये के तर्ज पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर लाठी डंडों से जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर डाला। पुलिस केवल मूकदर्शक के तौर पर दिखाई दे रही थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर उसपर कमेन्ट भी आ रहे है। जहा सत्ता पक्ष के समर्थक इस घटना को सही करार देने में लगे है वही विपक्ष और निष्पक्ष दोनों ही घटना की निंदा कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…