तारिक़ खान
नई दिल्ली: आज देशभर में कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का आहूत भारत बंद कमोबेस सफल रहा। सबसे ज्यादा बंद का असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला। इस दरमियान पंजाब में अमृतसर, फरीदकोट समेत कई शहरों में किसान रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाए बैठे हैं। वही रेल मंत्रालय में कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पंजाब जाने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों को पंजाब पहुंचने से पहले ही टर्मिनेट कर दिया। इसके अलावा 14 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है।
इस दौरान लुधियाना पुलिस प्रशासन ने कहा है कि किसान नेताओं ने शांतिपूर्ण आंदोलन का भरोसा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी किसानों से अपील की है कि वो राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखें और आंदोलन के दौरान भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। दिल्ली से सटे नोएडा में भी किसानों का विरोध-प्रदर्शन चालू है। किसानों ने दिल्ली-नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे जामकर। इससे आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, नोएडा के डीसीपी ने दावा किया है कि ट्रैफिक डायवर्ट कर देने की वजह से आम जनजीवन पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा है।
दिल्ली-मेरठ हाईवे को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने जाम कर दिया और हाइवे पर ट्रैक्टर, ट्रालियां लाकर खड़ी कर दी। हाईवे पर बैठकर किसान हुक्का गुड़गुड़ाते नज़र आए। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत-बड़ौत-खेकड़ा-रमाला-टटीरी समेत विभिन्न जगहों पर भी भाकियू कार्यकर्ताओ ने चक्का जाम कर दिया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बिहार में भी हुआ जमकर विरोध
पटना में नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए खुद ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान उनके बड़े भाई तेज प्रताप ट्रैक्टर के ऊपर बैठे थे। पीछे राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा था। बिहार के दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने भैंसों पर चढ़कर किसान बिल का विरोध किया। राजधानी पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है।
कर्नाटक में किसान एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने कर्नाटक-तमिलनाडु को जोड़ने वाली हाईवे पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसान संगठनों के बंद को कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, आप, टीएमसी समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। देश भर के किसान कृषि बिल को वापस लेने की मांग किये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…