रोबिन कपूर
फर्रुखाबाद। ज़मीन की दलाली के मामले में दो भाजपा नेताओं में जमकर जूतमपैजार हुई। बीच सड़क पर हुई इस थप्पड़, जूता, लात, घुसा की सभी क्रिया और प्रतिक्रिया किसी के कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। पार्टी की भद पिटते देख जिलाध्यक्ष ने मामले के संज्ञान नही होने की बात कही है। साथ ही कहा है कि घटना अगर हुई है तो पुलिस शिकायत पर निष्पक्ष कार्यवाही होगी। वही इस जूतमपैजार में पिटे भाजपा नेता ने नरम दल और गरम दल की बात कहकर बात को वही समाप्त कर दिया है।
इस दौरान नगर पदाधिकारी बीच बचाव करते रहे। आसपास के तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। काफी मशक्कत के बाद नगर पदाधिकारी ने उन्हें बचाया। तब तक भाजपा नेता की शर्ट और बनिया फट चुकी थी। उन्हें घर पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पिटे जिला पदाधिकारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साथ-साथ प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करते हैं। दोनों में पिछले महीने हुई दलाली के पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने उनकी पिटाई कर दी। सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं में सरेआम हुई जूतमपैजार को लेकर लोगों में खासी चर्चा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…