Categories: Crime

प्रयागराज – लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की गला दबा कर हत्या, लिव इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

आफताब फारुकी

प्रयागराज. धूमनगंज के बम्हरौली स्थिल लालबिहारा में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। महिला के साथ रहने वाली उसकी बेटी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व पति व बच्चों ने आरोप लगाया कि लिव इन पार्टनर ने उसकी  हत्या किया है और फिर फरार हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद उसकी बेटी व बेटे के बयानों में भी विरोधाभास रहा। पुलिस देर रात तक मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही।

धूमनगंज के लालबिहारा में रहने वाली शहनाज(45) की पहली शादी हरवारा निवासी परवेज से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हुए। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर उनके रिश्ते में खटास आ  गई। इसी दौरान शहनाज का लालबिहारा निवासी सुनील यादव से संपर्क हुआ और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। करीब डेढ़ साल पहले वह परवेज से अलग हो कर सुनील के साथ दिल्ली चली गई और वहीं रहने लगी।

दो दिन पहले ही शहनाज दिल्ली से वापस आई और लालबिहारा में किराये पर कमरा लेकर बेटी व बेटे संग रहने लगी। रविवार  रात 10 बजे के करीब उसके पहले पति परवेज ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी है कि शहनाज घर में मृत पड़ी है। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गर्ई थी।

पूछताछ में बेटी व बेटे ने बताया कि दोनों बाहर गए थे और घर लौटने पर मां को मृत पड़ा देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील ने ही उसकी मां की हत्या की और फिर फरार हो गया। पुलिस ने पता लगाया लेकिन सुनील का कुछ पता नहीं चला। जानकारी पर एसपी सिटी व सीओ भी मौके पर आ गए। देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। देर रात पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की बेटी ने उसके लिवइन पार्टनर सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है जो फिलहाल गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts