फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. सरकार द्वारा आमजन की पहचान और बैंक से लगाकर हर छोटी मोटी जगह आधार कार्ड का जरूरी कर देना लोगों के लिये अब नासूर साबित हो रहा है. क्योंकि अब आधार कार्ड के बनवाने का आदेश आमजन के लिये परेशानी का सबब बन गया है, क्योंकि जिम्मेदार की लापरवाही के कारण इस कोरोना काल में भी आधार कार्ड बनवाने के लिये घंटो लाइन में लगने के बावजूद लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। वही आधार कार्ड की चाहत में लगी इस लाइन में सोशल डिस्टेंस ना होने के कारण लोगों में कोरोना के स॔क्रमण का खतरा भी लगातार बना रहता है।
दरअसल इस वक्त डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए आदेश दिया गया है. लेकिन डाकघर में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद भी आधार कार्ड से वंचित रहना पड़ रहा है. वहीं डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ती भीड़ में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालात यह हो गए हैं कि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से रात से ही लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लंबी लाइन में लग जाते हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…