Categories: Bihar

2006 में APMC बिहार सरकार ने बंद कर दिया था, जिसके नतीजे पलायन से सामने आये है – लालू यादव

अनिल कुमार

नई दिल्ली: कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयक को लेकर विपक्ष की संसद में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। विपक्षी दल लगातार विधेयक को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने भी किसान बिल के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है।

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा, “किसान और गरीब विरोधी नीतीश-भाजपा ने बिहार में 2006 में APMC बंद कर दिया था। उसका दुष्परिणाम यह हुआ कि तब से बिहार सरकार के कुल खाद्यान्न लक्ष्य का 1% भी कभी MSP पर नहीं खरीदा गया। इससे ग़रीबी बढ़ी और यह पलायन का मुख्य कारण बना। आज हर दूसरा परिवार पलायन करता है।”

pnn24.in

Recent Posts