निलोफर बानो
नई दिल्ली: किसान बिल को लेकर राज्यसभा में हंगामा करने के बाद निलंबित हुए 8 सांसदों के समर्थन में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार एक दिन के उपवास पर गए हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने कभी भी कोई बिल ऐसे पास होते हुए नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि ‘सदस्यों को अपने विचार सामने रखने के लिए निलंबित किया गया है, मैं उनके समर्थन में एक दिन का उपवास रख रहा हूं।’
पवार ने कहा कि ‘मैंने कभी कोई बिल इस तरीके से पास होते हुए नहीं देखा है। इन सांसदों को अपना विचार रखने के लिए निलंबित कर दिया गया। उपसभापति ने नियमों को प्राथमिकता नहीं दी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उनके प्रदर्शन के दौरान वो उन्हें चाय देने के लिए आए। इन सासंदों के अधिकार छीने जा रहे हैं। मैं उनके साथ एका दिखाने के लिए आज कुछ नहीं खाऊंगा। मैं भी सदन का सदस्य हूं। मैं उनके साथ खड़ा हूं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…