तारिक़ खान
प्रयागराज। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का नारा देने वाली मौजूदा भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा के लिए लाख जतन किये जा रहे है। मगर भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ता और नेता ऐसे भी है जो पार्टी की छवि को धूमिल करने में लगे हुवे है। इसी कड़ी में प्रयागराज के एक बड़े भाजपा नेता और उसके चिकित्सक साथी पर एक छात्रा ने गैंग रेप का बड़ा आरोप लगाया था। जिसके जांच के बाद मामले में कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी डाक्टर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। मगर आरोपी भाजपा नेता अभी भी फरार है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले में दूसरे दिन आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर पुलिस को आरोपी भाजपा नेता का सुराग नहीं मिला। शनिवार को कर्नलगंज पुलिस की एक टीम आरोपी के अल्लापुर स्थित आवास पर दबिश देने पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। परिजन भी उसके बारे में कुछ बता नहीं सके। जिसके बाद पुलिस उसे तलाशते हुए सिविल लाइंस स्थित उसके होटल पर पहुंची। लेकिन यहां भी वह नहीं मिला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…