मो0 कुमैल
कानपुर। शादी का झांसा देकर एक प्राइवेट कंपनी ने कार्यरत सोफ्टवेयर इंजिनियर ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर शादी की बात से मुकरते हुवे फरार हो गया है। पीडिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
पीडिता ने आरोप लगाया कि शेखर राणा ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। वह कमरे पर भी नहीं आया। और साथ ही उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। 17 सितंबर को रिफाइंड फैक्टरी में जब पीडिता गई तो वहां के कर्मियों ने बताया कि शेखर राणा एक माह से काम पर नहीं आया है। उसने कर्मियों की मिलीभगत का संदेह जताया है।
अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मगर आरोपी अभी भी फरार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…