तारिक खान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक यौन शोषण, बलात्कार और पीड़ित युवतियों की मौत की खबरें आ रही हैं। हाथरस के मामले को लेकर पहले ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस आलोचनाओं का सामना कर रही है। अब प्राप्त समाचार के अनुसार कथित छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने कुआ में कूद कर अपनी जान दे दिया है। परिजनों की तहरीर पर गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह और मुन्नू तिवारी नाम के तीन युवको पर नामज़द मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है।
डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने बताया कि किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिवार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने तीन गांव में ही रहने वाले तीन युवकों गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह और गुन्नू तिवारी को इसका जिम्मेदार ठहराया है। मामले में भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें चल रही हैं। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…