तारिक़ आज़मी
वाराणसी। नशे के शिकार युवको के द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए क्या क्या नही कर दिया जाता है। उनको बस अपने नशे की पूर्ति करना होता है। इसके खातिर वो कोई भी करम करने से बाज़ नही आते है। ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल इलाके में जहा लाख चाक चौबंद पुलिस गश्त रहती है। मगर चोर देर रात किसी समय मेनहोल का ढक्कन ही चुरा कर ले गए।
क्षेत्रीय नागरिको ने सुबह जब मेनहोल का ढक्कन गायब देखा तो उन्होंने पहले तो नज़रंअदाज़ करते हुवे सोचा कि सफाई हो रही होगी उसमे सफाई कर्मियों ने आसपास कही रखा होगा। मगर जब काफी वक्त गुजरने के बाद सफाई कर्मी भी कही नज़र नही आये तो क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिको ने शक के मद्देनज़र ढक्कन तलाशना शुरू किया। जब कही ढक्कन नही मिला तो लोगो ने इसकी सुचना सम्बंधित विभाग को दिया। खुले मेनहोल से खतरे को देखते हुवे नागरिको ने इसके सम्बन्ध में जानकारी जलसंस्थान को प्रदान किया जहा से उनको कम्प्लेंन नम्बर 11988 प्राप्त हुआ। वही एक सभ्रान्त क्षेत्रीय नागरिक ने इस सम्बन्ध में सुचना चौक पुलिस के डीवी ग्रुप में प्रदान किया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…