Categories: CrimeKanpur

कानपुर – आईपीएल पर सट्टा खिलवाते दो सटोरिया गिरफ्तार

मो0 कुमैल

कानपुर. कानपुर में बर्रा पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले दो सटोरियों को पकड़ा। इनके पास से दो लाख रुपये नगद, चार एंड्रायड व 9 कीपैड मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि सट्टा खिलवाने के मामले में बर्रा दो निवासी धर्मेंद्र पासवान व बिधनू रामजीपुरवा निवासी मोहनलाल को गिरफ्तार किया। धर्मेंद्र बुक का संचालन करता था।

आरोपी नौबस्ता, बर्रा, बिधनू, किदवईनगर आदि क्षेत्रों में लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि दोनों शाम को कैश कलेक्शन करते थे। आरोपियों के पास से एक रजिस्टर व डायरी भी बरामद की गई, जिसमें सट्टे का हिसाब किताब लिखा जाता था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts