Categories: CrimeUP

बांदा – वह किशोरी घर से निकली थी दोपहर में, शाम को संदिग्ध परिस्थियों में पेड़ से लटकता मिला शव

जीशान अली

बांदा। संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन घटना को लेकर असमंजस में हैं। हत्या या आत्महत्या के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मान रही है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सुखवीर वर्मा की पुत्री भारती (16) का शव शनिवार को शाम घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री भारती दोपहर को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी। शाम को शव लटका मिला। बहन गायत्री देवी से वह अपनी हर बात बताती थी। उससे भी भारती ने कोई समस्या नहीं बताई। किसान पेशा पिता हत्या या आत्महत्या पर स्पष्ट नहीं बता सका। भारती 8वीं तक पढ़ी थी।, गिरवां थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts