ज़मीर अशरफ/तारिक खान
जौनपुर। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। भाजपा अपने वायदों को भूल चुकी है। उन्होंने कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। वह मल्हनी विस क्षेत्र के रामदयालगंज में पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र के समर्थन में मंगलवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही विकास के रास्ते पर और ले जा सकती है। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जौनपुर में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिलें बंद हैं भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी, मकसूद खान, सरिता पटेल, सौरभ शुक्ला, लालजी चौहान, बाबा सिंह, संजीव सिंह, इंद्रमणि दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज व संचालन उस्मान अली ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…