आदिल अहमद/मो0 कुमैल
कानपुर। कानपुर के कल्यानपुर इलाके के मशहूर और थाने चौकी पर अच्छी पकड़ रखने वाले रामा यादव के घर जब एसपी साउथ और एसपी पश्चिन की संयुक्त टीम ने छापे मारे तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। घर के अन्दर बड़े लेवल का आईपीएल सट्टा कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन सटोरियों के सहित 11 लाख से अधिक रुपया बरामद किया है। मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच शुरू हो गई है।
इनके पास से तीन मोबाइल और सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुईं। मामले में कल्याणपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसपी ने बताया कि ये लोग आईपीएल में सट्टा खिलवा रहे थे। अभी तक ऑनलाइन सट्टा खिलाने या खेलने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। ये सभी पर्चियों के जरिये ही सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपी संजय एक महीने पहले भी जेल गया था।
बताया जा रहा है कि रामा यादव पिछले कई वर्षों से सट्टा खिलवा रहा था। मगर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दरअसल, रामा कल्याणपुर थाने के कई पुलिसकर्मियों का वह करीबी है। पुलिस चौकी पर भी उसका आना जाना था। इसी वजह से उसके घर जब दबिश दी गई तो कल्याणपुर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। एसपी साउथ अनिल कुमार ने कहा है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अगर साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…