तारिक खान/ संजय ठाकुर
बलिया: बौरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह और विवादित बयान एक दुसरे के पर्यायवाची बने हुवे है। हर एक प्रकरण में योगी आदित्यनाथ के करीबी बताये जाने वाले विधायक बौरिया सुरेन्द्र सिंह का कोई न कोई विवादित बयान आ जाता है जिससे पार्टी की अच्छी खासी किरकिरी हो जाती है। ताज़ा प्रकरण में हाथरस कांड के सन्दर्भ में उन्होंने विवादित बयान देकर एक बार फिर बहस का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए “लडकियों का संस्कारी” होना ज़रूरी है।
उनका कहना है कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, ये वक्तव्य उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए जा रहे साक्षात्कार के दरमियान कही। बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह से सवाल था कि “कहा जाता है कि राम राज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसका आखिर क्या कारण है?” इस पर सिंह ने कहा कि ”मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं।
वही इस विवादित बयान के बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह विपक्ष के निशाने पर जहा आये वही आम जन भी विधायक की बातो पर चर्चा करते दिखाई दे रहे है। खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में चाय पान के नुक्कड़ पर उनके बयानों की आलोचनाये सुनाई दे रहे है। इस दरमियान कांग्रेस ने विधायक का बहिष्कार करने की मांग किया है। कांग्रेस ने एक ट्वीट करके कहा है कि “भाजपा आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही यूपी बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्थान बन चुका है। बलात्कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। सुरेंद्र सिंह योगी जी के चहेते विधायकों में से एक हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…