मो0 कलीम
कानपुर. उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके में जलाकर मारी गई युवती के लापता भतीजे का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की 14 टीमें रायबरेली, हरदोई समेत सीमा क्षेत्र से जुड़े हर जिले में बच्चे की तलाश कर रही हैं। 100 से अधिक पुलिस कर्मियों को बच्चे की खोज में लगाया गया है। वही सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ ठोस सुराग तो लगा है लेकिन अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
एएसपी व सीओ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी बिहार में कैंप किए हुए हैं। रायबरेली समेत अन्य जिलों में बच्चे की तलाश की जा रही है। नामजद लोगों से भी पुलिस हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों में पुलिस की कांबिंग से दहशत है। एएसपी विनोद पांडेय ने बताया कि जब तक बच्चा मिल नहीं जाता, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बच्चे को सकुशल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दयाशंकर पाठक, नायब तहसीलदार सुदीप कुमार तिवारी ने गांव जाकर कुछ बच्चों से बातचीत की। इस दौरान गांव में बिहार, अचलगंज, बारासगवर, मौरावां व पुरवा कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…