आदिल अहमद
चित्रकूट. जनपद में दुष्कर्म पीडिता किशोरी के आत्महत्या प्रकरण में चौकाने वाला एक खुलासा हुआ है। इस दरमियान पुलिस ने तीनो आरोपीयो को हिरासत में लेकर अदालत में पेश कर दिया है। जहा से उनको न्यायिक अभिरक्षा में कोरोना जांच के बाद आइसोलेशन में रखा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी और आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि किशोरी की आरोपी दोनों युवकों से अक्सर बातचीत होती थी। घटना वाले दिन भी एक आरोपी की किशोरी से करीब 20 मिनट तक मोबाइल पर बात हुई थी।
मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई है। आरोपियों के कहने से कुछ नहीं होता, जांच टीम सारे सुबूत एकत्र कर रही है। इस मामले में आरोपित पूर्व प्रधान के पुत्र किशन उपाध्याय व उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी/एसटी एक्ट के तहत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दरमियान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल टीम के साथ पीड़िता व आरोपियों के गांव पहुंचे। वहां लगभग दो घंटे तक पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…