जीशन अली
बांदा. जिले में आठ वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। बेहोश और रक्तरंजित अवस्था में घर के नजदीक फेंककर फरार हो गया। तलाश को निकली मां ने खून से लथपथ बेटी को अस्पताल पहुंचाया। जिला महिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने गांव का निरीक्षण किया और बालिका के परिजनों से बातचीत की। घटना बुधवार की शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बालिका अपने घर में थी। मां और दादी चारा काटने खेत गई थी। बालिका को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर कुछ ही कदम दूर स्थित अपने घर ले गया।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की। उधर, गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा भी गांव पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मिलकर बातचीत की। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। उधर, एहतियात के तौर पर फिलहाल गांव में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…