ईदुल अमीन
डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच गठजोड़ की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में महागठबंधन से अलग हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अब बिहार के चुनावी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ नजर आएंगे। हैदराबाद के सांसद और एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि हम बिहार चुनाव “ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट” के तहत लड़ेंगे।
ओवैसी ने ट्वीट में कहा, “हम बिहार चुनाव “ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट” के तहत लड़ेंगे इंशा’अल्लाह। उपेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र प्रसाद यादव, रामजी गौतम और संतोष पांडेय (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के साथ इसी सिलसिले में हमने पटना में प्रेस कांफ्रेंस की। हम न सिर्फ भाजपा को हराएंगे। बल्कि बिहार के हर मज़लूम की एक बेबाक आवाज़ बनेंगे इंशा’अल्लाह।”
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान ओवैसी ने कहा, “नीतीश कुमार और बीजेपी के 15 साल, और आरजेडी-कांग्रेस के 15 साल बिहार के गरीबों को फायदा नहीं पहुंचा सके। राज्य सामाजिक-आर्थिक-शिक्षा एकीकरण में पिछड़ रहा है। बिहार के भविष्य के लिए एक गठबंधन बनाया गया है, हम सफल होने के लिए सभी प्रयास करेंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…