अरविन्द यादव / मो0 सलीम
(बलिया) उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. आज हुई घटना ने ज़ाहिर किया है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है कि पुलिस की मौजूदगी में वो गोलियां चला दे रहे है और लोगो की हत्या कर दे रहे है. मामला बलिया जनपद के थाना रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर का है, जहा कोटे की दुकानों का आवंटन होने के दौरान हंगामा हुआ और शांति व्यवस्था भंग हो गई. इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था और पुलिस के सामने ही हंगामे के दौरान कई राउंड गोलीया चली और एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई लोग घायल है. गोली चलाने वाला व्यक्ति भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है.
गोली लगने के कारण दुर्जनपुर पुरानी बस्ती निवासी 46 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ गामा पाल घायल हो गए। घायल को आनन-फानन में सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कई लोग अन्य भी घायल होने की जानकारी मिल रही है. जिनका आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्जनपुर स्थित पंचायत भवन के बाहर टेंट में हनुमानगंज व दुर्जनपुर के लिए एक-एक दुकान आवंटन के लिए चार समूहों ने आवेदन किया था। दुर्जनपुर के दुकान के लिए मां शायर जगदंबा और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच वोटिंग की नौबत आ गयी। जिस पर मौके पर मौजूद एसडीएम सुरेश कुमार पाल और सीओ चन्द्रकेश सिंह एवं बीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वोटिंग जिसके पास अधार अथवा पहचान पत्र होगा। वही वोट करेगा।
घटना के पश्चात घटनास्थल पर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनात है। मौके पर सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह के अलावे एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, सुरेमनपुर चौकी प्रभारी मन्तोष सिंह, एसआई सदानंद यादव, सूर्य कांत पाण्डेय, माया शंकर दूबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही गोली चलाने वाले शख्य को भाजपा विधायक का करीबी बताया जाता है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…