आदिल अहमद
कासगंज- कोविड-19 से बचाव के लिये इन दिनों हम सभी उपायों को अपना रहे हैं। इसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और हाथों को साबुन-पानी या सैनिटाइजर से साफ करना हम सभी अपना रहे हैं, लेकिन अब त्यौहारी सीजन आ गया है और दिवाली का त्यौहार आने वाला है, इस त्यौहार पर लोग पटाखे चलाते हैं। कोविडकाल में हमें सैनिटाइजर हाथों पर लगाने की आदत पड़ गई है, एेसे में सैनिटाइजर लगाकर पटाखे चलाना घातक साबित हो सकता है। यदि आप सैनिटाइजर लगाकर दीए या पटाखे जला रहे हैं तो यह हादसे का सबब बन सकता है। दरअसल सैनिटाइजर ज्वलनशील होता है। इसमें आग लग सकती है।
उन्होंने बताया कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। लोग धूमधाम से त्योहारों को मनाने में लगे हैं। लोगों की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए हमें जागरुक और सुरक्षित रहना जरूरी है। इसलिये भगवान की आरती करनी हो, मंदिर में मोमबत्ती या दीया जलाना हो, रसोई में काम करना हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर को आग से दूर ही रखें। यह पेट्रोल और डीजल की तरह ही बेहद ज्वलनशील होता है। रसोई में काम करते समय महिलाएं ढीले कपड़े न पहनें, साड़ी व दुपट्टे का पल्लू का ख्याल रखें। फायर फर्स्ट एड किट को हमेशा अपने पास रखें। इसके साथ ही छत पर कोई भी ऐसा सामान न रखें जिसमें आग लगने की आशंका हो। आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को 101 नंबर पर कॉल कर सूचित करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…