तारिक खान
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के देवघाट झलवा मोहल्ले में गुरुवार की रात हुई मारपीट के दौरान धारदार से घायल मजदूर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज करके कुछ लोगों को हिराशत में लेकर पूंछताछ कर रही है।
कौशाम्बी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी रामकृष्ण 30 पुत्र जियालाल दो बेटे एवं पत्नी सविता का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करता था। वर्तमान में वह धूमनगंज के देवघाट झलवा निवासी अशोक महाजन के घर में अपने दोस्तों के साथ रहे रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रामकृष्ण धारदार हथियार से सिर में लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात किराए पर रहने वाले मजदूर आपस में मारपीट कर लिए। मारपीट के दौरान धारदार से एक मजदूर घायल हो गया।जिसकी उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिराशत में लेकर पूंछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…