ईदुल अमीन/मो0 सलीम
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का आज वाराणसी दौरा मुश्किलों भरा रहा। जहा एक तरफ उन्हें सपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा जो उनके लिए चुडिया लेकर आई थी, वही दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस ने काफिला ही रोक कर चुडिया गिफ्ट किया साथ ही काला झंडा भी दिखाया। सब मिला कर आज वाराणसी दौरे पर पहुची स्मृति इरानी के सफ़र में उन्हें विपक्ष का कडा विरोध भी झेलना पड़ा है।
पहले तो विरोध प्रदर्शनकारियों को पुलिस सर्किट हाउस के गेट पर ही रोक दी। महिला पुलिस की मौके पर कमी के कारण सपा महिला कार्यकर्ताओ ने ज़बरदस्त नारेबाजी किया। जब स्मृति इरानी जनप्रतिनिधियों से भेट कर रही थी उसी दौरान बाहर सपा की महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चूड़ियां लेकर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सर्किट हाउस जाने से रोक दिया तो वहीं सड़क पर ही महिलाएं बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं।
महिलाओं की तरफ से विरोध- प्रदर्शन की बात पता चलने पर केंद्रीय मंत्री भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, यूपी सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी के साथ गेट पर पहुचीं। केंद्रीय मंत्री को देखते ही सपा से जुड़ी महिलाएं दोबारा नारेबाजी करने लगीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला पदाधिकारियों से कहा कि सड़क बात करने के लिए नहीं होती, आप अंदर आएं, कमरे में बैठकर बात करते हैं।इसके बाद बताया जाता है कि सपा कार्यकर्ता और नेताओं ने स्मृति इरानी से अन्दर कमरे में बैठक किया। बैठक का ब्यौरा प्राप्त नही हो सका है।
यूथ कांग्रेस ने काफिला रोक कर दिखाये काले झण्डे, भेट किया चुडिया
इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला जैसे ही गेट से बाहर निकला, पहले से ही मौके पर मौजूद यूथ काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिला रोक कर काले झंडे दिखाये। इस दौरान यूथ महिला कार्यकर्ताओं ने स्मृति इरानी को चूड़ियां भेट करने का भी प्रयास किया। कुछ देर चले हंगामे के बाद मौके पर आई महिला पुलिस बल ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को वहा से हटाया और काफिला आगे बढ़ सका। इस दरमियान पुलिस प्रशासन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने में सफल होता दिखाई नहीं दे रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…