हर्मेश भाटिया
हाथरस: तमाम अडचनो थी। डीएनडी पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ। एक अच्छी खासी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की डीएनडी पर तैनाती थी। खूब झक झक हुई और यहाँ तक हुआ कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज तक हुआ। इन तमाम दिक्कतों के बाद आखिर प्रशासन ने राहुल और प्रियंका गाँधी सहित कुल 5 लोगो को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की इजाज़त दिया। इसके बाद आज शाम लगभग 7:20 बजे राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी तथा पीएल पुनिया हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने पहुचे है।
इससे पहले पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी में एंट्री करने की अनुमति दे दी थी। पुलिस प्रशासन का कहना था कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। लेकिन फिर भी काफी लंबे हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी को डीएनडी से आगे जाने दिया गया। डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और कांग्रेस कार्यकर्ता भी भारी संख्या में डीएनडी पर मौजूद है।
क्या बोले एडीजी लव कुमार
वही प्रकरण में एडीजी लव कुमार ने कहा कि हमने राहुल और प्रियंका गांधी सहित सिर्फ़ पांच लोगों को इजाज़त दी है। राहुल गांधी के साथ कुछ कार्यकर्ता आगे जाने के लिए अड़े हुए थे। हल्का सा बल प्रयोग किया गया है। राहुल गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाएगा। यूपी पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोकेगी। क़ानून व्यवस्था के लिए ट्रैफ़िक रोका गया है। थोड़ी देर में सब बैरियर खोल दिए जाएंगे।
मुलाक़ात हुई खत्म, बोले राहुल कोई ताकत हमे चुप नही करवा सकती
कांग्रेस के नेताओं के साथ पीड़ित परिवार की लगभग आधे घंटे तक मुलाकात चली। कांग्रेस नेताओं ने इस दरमियान पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी लिया और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलवाया। स्थानीय सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार प्रियंका गाँधी ने मृतका की माँ को सान्तवना दिया। वही राहुल गाँधी ने मुलाकात के बाद कहा कि कोई ताकत दुनिया की हमे चुप नही करवा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…