प्रमोद कुमार
बलिया। जनपद के नरही थाना क्षेत्र के सोहाव मिशन के पास एक अनियंत्रित बाइक के कार से टकराने के कारण हुवे हादसे में पति, पत्नी और एक साल की मासूम ने अपनी जान मौके पर ही गवा दिया। वही एक डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मृतक नरही बाजार में चाऊमीन की दुकान चलाता था, जिससे परिवार का खर्च चलता था।
सोहावं मिशन के पास पहुंचे ही थे कि बाइक असंतुलित होकर ब्रेजा कार से टकराते हुए सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार के सामने आ गई। इसके बाद हुई जोरदार टक्कर से गुलाब राजभर (30), पत्नी सीमा (25) व एक माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। डेढ़ साल का पुत्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया। वहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मासूम को उपचार के लिए सीएचसी नरही ले गई। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…