संजय ठाकुर
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के पास असलहे से लैस स्कार्पियो सवारों द्वारा सराफा कारोबारी भाइयों पर हमला कर लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो जाने की बात सामने आ रही है। घटना में एक भाई जहां सिर पर तमंचे की बट लगने से घायल है तो वहीं दूसरा सदमे में है। पुलिस लूट की इस घटना को संदिग्ध मान रही है क्योकि समाचार लिखे जाने तक न तो घायल ठीक से घटना की जानकारी दे पा रहा है और न ही उसका दूसरा भाई जो सदमे में बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना के संबध में कोई तहरीर भी पुलिस को प्राप्त नही हुई है।
बताया जाता है कि अंबारी चौक के पास पलिया बाजार में स्कार्पियो सवार असलहों से लैस बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों भाई कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने असलहा दिखाते हुए जेवरात भरे बैग को मांगा। अजीत ने जब बैग नहीं दिया तो बदमाश ने तमंचे की मुठिया से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद जेवरात भरे बैग लूटकर भाग निकले।
घायल अजीत को लेकर अमित तत्कल सीएचसी शाहगंज पहुंचा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लूट कितने की हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार लूट लाखों में है। वही दूसरी तरफ पुलिस इस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। इस सम्बन्ध में एसपी ग्रामीण ने पत्रकारों से बात करते हुवे बताया है कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। क्योंकि घटना सवा छह बजे की है और घायल साढ़े सात बजे सीएचसी पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। रात 10 बजे तक पीड़ित व पुलिस की मुलाकात ही नहीं हो सकी है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…