तारिक खान
मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी को मेरठ पुलिस ने आज शनिवार सुबह कुर्क कर लिया। टीपीनगर पुलिस ढोल नगाड़े बजाते हुए कोठी पर पहुंची और सारा सामान कुर्क करके ले गई। पुलिस का अमला लोग घरों से देखते रहे।
पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। जो पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और फरार हो गया। तभी से पुलिस व एसटीएफ बद्दो का सुराग नहीं लगा सकी। बताते चले कि बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है। एसएसपी ने बद्दो की तलाश और कार्रवाई के लिए एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगाया है। बद्दो के करीबियों के खिलाफ पुलिस सबूत तलाश कर रही है, जोकि उसको संरक्षण देते थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…