ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के कप्तान आम जनता की सुरक्षा को लेकर खूब मुस्तैद है। वही दुसरे तरफ पुलिस मुहकमा खुद की जंग छेड़ रखे। जंग भी ऐसी कि पूरी मर्यादा तार तार हो चुकी है। मामला भेलूपुर थाने का सम्बंधित है। जहा हमेशा चर्चाओं में रहने वाले क्राइम इन्स्पेटर राजेश कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी अजय कुमार श्रोतिया पर पिस्टल तान दिया। घटनाक्रम की रिपोर्ट सीओ भेलूपुर द्वारा एसएसपी को भेजी गई है।
बताया जाता है कि दौरान निरिक्षण ड्यूटी स्थल राजेश कुमार पाण्डेय गायब मिले। उनके गायब रहने पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ रपट दर्ज करा दी थी। इससे नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेश शराब के नशे में धुत होकर भेलूपुर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर भेलूपुर से कहासुनी के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने इंस्पेक्टर राजेश का मेडिकल मुआयना कराने की बात कही।
बताया जाता है कि मेडिकल मुआयना की बात सुन कर इंस्पेक्टर राजेश ने इंस्पेक्टर भेलूपुर पर पिस्टल तान दी। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से इंस्पेक्टर राजेश को पकड़ कर स्थिति नियंत्रित की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा है कि आपस में कहासुनी की जानकारी मिली है। जो भी घटना हुई है, उसके संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…