रवि पाल
मथुरा। जनपद में नशीली दवाओं का बडा अवैध कारोबार पकडा गया है। इस में मथुरा के अधिकारियों का कुछ करा धरा नहीं है। दिल्ली की नारकोटिक्स विभाग की टीम ने कई दिन की छापेमारी के बाद करोड़ों की नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को दबोचा है।
नारकोटिक्स विभाग दिल्ली के इंटेलीजेंस ऑफिसर राहुल ओझा और जूनियर इंटेलीजेंस ऑफिसर विकास शर्मा ने बताया कि कोसीकलां में नशीली दवाओं के अवैध रूप से हो रहे कारोबार की जानकारी मिली थी। इस पर कई दिनों तक टीम ने अभियान चलाया और छापेमारी की। टीम ने हरियाणा के पलवल निवासी शकील को गिरफ्तार करने के साथ ही कोसीकलां के मेसर्स गणपति मेडिकोज के मालिक संजय कुमार, मेसर्स आरएल एंड आरए इंटरप्राइजेज के संचालक नीतेश कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
उनके गोदाम से भारी मात्रा में नशीली दवाएँ मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दवाओं की बिक्री अवैध रूप से बिना लिखापढ़ी के की जा रही थी। बरामद दवाओं की कीमत करोड़ों में है। उन्होंने बताया कि बरामद दवाओं में ट्रामाडोल टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, डाइजापाम इंजेक्शन, अल्प्राजोलम टेबलेट, पेंटाजोसिन इंजेक्शन, कोडिन कफ सीरप काफी मात्रा में हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक टीम अभी जाँच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…