रवि पाल
मथुरा। हत्या कर शव फेंक देने वाले सीरियल किलर गैंग का चौथा सदस्य भी पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद के सैक्टर-10 निवासी बुजुर्ग श्रद्धालु विजय प्रताप की हत्या का आरोपी है। थाना गोवर्धन पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।
वारदात में जिन आरोपियों के नाम प्रकाश में आये थे उनमें से सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी रेजिमेंटल बाजार पार्क के पास थाना सदर बाजार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से मृतक का बैग, मृतक का आधार कार्ड तथा घटना को आंजम देने में उपयोग किया गया ऑटो यूपी 85 बीटी 2849 बरामद किया है। सोनू गोवर्धन परिक्रमा करने आये फरीदाबाद के सैक्टर-10 निवासी बुजुर्ग श्रद्धालु विजय प्रताप की हत्या में आरोपी है। बुजुर्ग श्रद्धालु का शव 26 फरवरी को थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरामद हुआ था जबकि श्रद्धालु 15 फरवरी को अचानक गायब हो गया था। इसी हत्या में शिवम पुत्र कन्हैया लाल निवासी काली मंदिर के पास थाना सदर बाजार तथा सचिन पुत्र प्रेमपाल बघेल सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…