अरविन्द यादव
बलिया। जनपद की आज सुबह ही गोलियों की आवाज़ से हुई। जब आवाज़ कम हुई तो लोगो ने देखा की एक की मौत हो चुकी है। एक सनसनीखेज हत्या के साथ बलिया ने अपनी आँखे खोली। मामला जिले के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर का है। जहा आज शनिवार की तड़के हीरामन यादव (45) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरा गड़वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी पहुंच गए।एसपी के आश्वासन पर लोगों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे छेड़खानी को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार नगरा मार्ग को करीब दो ढाई घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस मामले में पुलिस ने रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली मारकर भागने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…