ज़ीशान अली
बांदा. बांदा जनपद शुक्रवार की रात हुवे बेरहम ट्रिपल मर्डर से थर्राता रहा. शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे शहर के चमरौड़ी चौराहे के पास ट्रिपल मर्डर ने शहर को दहशतजदा कर डाला. प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। इस घटना पर एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है कि जब पुलिस अपनी टीम के लोगो को सुरक्षित नही रख पाई और घटना होने के काफी देर बाद मौके पर पहुची तो आम नागरिक की क्या स्थिति होती होगी.
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि आरोपी पड़ोसी चचेरे भाई हैं। नाली में जूठन जमा होने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सिपाही ने पुलिस चौकी कलुकुआँ में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां रमा देवी (50) और बहन निशा (22) की हत्या की गई। तीनों को कुल्हाड़ी से वारकर मारा गया।
घटना के बाद लोगो का कहना है कि यदि पुलिस मामले में पहले ही कार्यवाही करती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था. स्थानीय पुलिस ने जब अपने विभाग के सिपाही का साथ नही दिया और उसकी शिकायत को नज़रअंदाज़ कर डाला तो फिर क्या आम नागरिक की शिकायतों पर तवज्जो मिलती होगी ये एक बड़ा सवाल है. घटना होने के बाद उसके कारित करने वालो पर कार्यवाही करना उनकी गिरफ़्तारी करना जैसी कार्यवाही करके खुद की भले स्थानीय पुलिस पीठ थपथपा ले. मगर स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर शुरू में ही संज्ञान लिया होता तो शायद ऐसे दर्दनाक घटना नही हुई होती.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…