संजय ठाकुर
लखनऊ. किसान आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है। देश के 12 से ज्यादा सियासी दलों ने किसानों का समर्थन किया है जो कि दिल्ली में केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के साथ सरकार की पांच दौर की वार्ता बेनतीजा रही है जिस पर किसानों ने आठ दिसंबर से भारत बंद का एलान किया है।
किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ईको गार्डेन ले जाया गया है। इसके पहले जब वह अपने लखनऊ स्थित घर से कन्नौज में प्रस्तावित किसान यात्रा में शामिल होने के लिए निकले तो पुलिस ने उनकी फ्लीट रोक ली जिस पर अखिलेश यादव पैदल ही चल पड़े। उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए जिस पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। सपा कार्यकर्ता लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किसान यात्रा का आह्वान करने के बाद सोमवार सुबह ही विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिस पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन अब कृषि कानून लाकर उन्हें कमजोर कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। इन कृषि कानूनों से किसानों की जमीनें जब्त कर ली जाएंगी और किसान बर्बाद हो जाएगा। इसके पहले सपा कार्याल पहुंचे तीन विधान परिषद सदस्यों उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप और आशु मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…