हर्मेश भाटिया
लखनऊ। कृषि कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज़बरदस्त दंगल जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज किसान यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन लखनऊ में उन्हें घर के पास ही रोका जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।
इस दरमियान समाजवादी कार्यकर्ता और नेता तमाम विरोध के बावजूद सडको पर आ चुके है। पुलिस उन्हें बार बार नियंत्रित करने की अपनी कोशिश कर रही है। मगर सपाई इस बार ठान के बैठे है कि “हल्ला बोल” करना है। इस बीच अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो गए। मगर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया तो वह बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।
इस बीच अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि मैं कन्नौज जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है। लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को बर्बाद करने वाला कानून लाया गया है।
इसके बाद प्रदेश की सियासत में एक भूचाल जैसा आया जब अखिलेश यादव को पुलिस अपने वाहन से लेकर धरना स्थल से चली गई। इस दरमियान पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुझको नही पता कि पुलिस मुझे कहा लेकर जा रही है। हम किसानो के साथ है और किसानो के हितो की लड़ाई लडते रहेगे। वही अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी के समबन्ध में कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। किसी भी अधिकारी ने अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी की पुष्टि नही किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…