Categories: Crime

जानलेवा हमले में बाल बाल बचे पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे

अरविन्द यादव

(बलिया) दुबहड़ थाना अंतर्गत घोड़हरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशानंद गिरी के भतिजा अंशुमान गिरी पर गुरुवार की रात हमलावरों ने तीन फायर झोंका। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही दुबहड़ थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी अपने हमराहीयो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार अंशुमान गिरी 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मानंद गिरी गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे अपने मित्र से मिलकर क्रेटा कार द्वारा बलिया से वापस अपने घर जा रहे थे। वे जनाड़ी चट्टी से घोड़हरा स्थित कब्रिस्तान के रास्ते से गाड़ी धीमा कर ज्यों ही मुड़े, अज्ञात हमलावरों ने उन्हें लक्ष्य कर पहला फायर झोंके। वे कुछ समझ पाते। तब तक दो और फायर किए गए। जिनमें वे बाल-बाल बच गए। फायर लगने से गाड़ी के सामने एवं साइड का शीशा टूट गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। घटना की तहरीर अंशुमान गिरी द्वारा दुबहड़ पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि घटना का पर्दाफाश अविलंब कर लिया जाएगा। घटना की जानकारी लेने ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित सिंह उनके निवास स्थान पर  पहुंचे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts