मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मौसम के उतार-चढ़ाव एवं तापमान में गिरावट आदि के कारण वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों से लगायत निजी अस्पतालों में भी इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बदले मौसम में वायरल फीवर के साथ सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
खासकर बच्चों और बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट व परिवर्तन के कारण बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीएचसी फतहपुर मंडाव के चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश यादव ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी जुकाम और निमोनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।
इस समय अधिक बचाव की आवश्यकता होती है। जहां तक हो सके उबले हुए पानी पीने चाहिए। कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना अधिक होने के कारण भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं। छींकते समय रुमाल का उपयोग करें। सर्दी जुकाम होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…