अरविन्द यादव
(बलिया)। बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार की परती पर खराब विद्युत लाईन को ठीक करने में प्रवाहित विद्युत का शिकार होकर 9 युवक चोटिल हो गए वहीं एक किशोर की मौत हो गयी है। पुलिस ने मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
आज सोमवार को इलाके के लाइनमैनों की टीम सुबह लगभग 10 बजे के आसपास फरसाटार गाव में पहुची और ग्राम के युवकों के सहयोग से नंगे तार को खिंचवाने का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच उसी पोल पर 11 हजार वोल्टेज तार भी गया हुआ था। तार खीचतान में 11 हजार वोल्टेज तार में जाकर टच हो गया और तार खीच रहे लोग बिजली की चपेट में आ गए। इस दरमियान सत्या (14) पुत्र बनारसी की मौत हो गयी। घटना के होते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दरमियान मौका पाकर मौके पर पहुंचे लाइनमैन फरार हो गए।
इस घटना में मृतक सत्या को छोड़कर चोटिलो में प्यारे 30 वर्ष, अमित कुमार 13 वर्ष, करन 17वर्ष, अमित कुमार 15 वर्ष, आदित्य कुमार 14 वर्ष, गौतम 28 वर्ष, वृद्धि चन्द 30 वर्ष, पिंटू कुमार 32 वर्ष, व प्रिंस 11 वर्ष को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में प्राथमिक उपचार कराया गया। डाक्टर असलम ने बताया कि बिजली के चपेट में 13 लोगों आए हुए हैं, वहीं एक किशोर की मृत्यु हो गई है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी होने पर रसडा सीओ के0 पी सिंह व उपजिलाधिकारी संत कुमार उभांव थाना के प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह व सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज आर के सिह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता के तहरीर पर उभांव थाना में 4 लोगों के खिलाफ बिजली विभाग लापरवाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसडीओ अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन को 5 लाख रूपये जांच के बाद मिलेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…