Categories: UP

पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय सहित सैकङो समाजवादी नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुकेश यादव

मऊ। किसान आन्दोलन  के समर्थन मे आज मधुबन शहीद स्मारक पर पूर्व विधायक उमेश चन्द पांडेय को उनके समर्थको सहित धरना देते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही अखिलेश सिह राठौर, राहूल दूबे, राजकुमार यादव सहित सैकङो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने इसके पहले से ही गिरफ्तार कर थाने मे बैठा रखा था।

मामला थाने मे उस समय गरम हो गया जब अखिलेश सिह राठौर तथा सुभाष यदुवंशी  गिरफ्तारी के बाद भी मऊ जिला पंचायत की बैठक मे जाने के लिये जबरन थाने से बाहर जाने लगे। इसके बाद से लगभग हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद कोतवाल ने उन्हें फिर वापस थाने मे बैठा लिया।

pnn24.in

Recent Posts