अरविन्द यादव
(बलिया) बैरिया जाम के झाम से कराह रहा बैरिया व रानीगंज बाजार, घंटो जाम से हलकान रहते राहगीर व दूरस्थ जाने वाले मुसाफिर। आये दिन बैरिया बाजार में जाम से गाडियो का लंबा काफिला तहसील मोड़ से लगायत चिरैया मोड़ तक लग जा रहा है।
इस जाम के झाम से एनएच 31 का बैरिया बाजार में यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो जा रहा है। बाजार की सड़कें पूरी तरह से दुकानदारों ने अतिक्रमण की चपेटे में ले रखा है। सड़क की पटरियो पर दुकानदार अपनी दुकान सजा रखे है जिस वजह से ग्राहक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर खरीदारी करते है। एनएच पर गाड़ियों का आवागमन व ट्रकों का काफिला आने जाने से हर आधे घंटे में बाजार में जाम लग जारहा है। जाम को हटवाने व आवागमन को बहाल कराने में पुलिस को घंटो काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।
इस जाम के निजात से स्थाई समाधान के लिये बाजारों में अस्थाई रूप से अतिक्रमण को हटवाया जाना जनहित में जरूरी है। क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोगो ने इस जाम की झाम से निजात दिलाने के लिये जिलाधिकारी का ध्यान पत्र के माध्यम दिलाते हुये बैरिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…