Categories: Crime

कानपुर- सट्टा संचालक मेहँदी हसन चढ़ा चमनगंज पुलिस के हत्थे

आदिल अहमद

कानपुर। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चमनगंज पुलिस ने एक सट्टा संचालक मेहंदी हसन को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक चमनगंज बलराम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया था कि पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। उसी क्रम में बुधवार को रात्रि 9 बजे के करीब हलीम कालेज चौराहें के पास मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल शकूर निवासी बांगरमऊ जनपद उन्नाव को सट्टे की पर्ची लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से सट्टे की पर्ची सहित 1380 रुपये नगद बरामद हुए। अभियुक्त मेहदी हसन के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मो०फ़हीम खां, कांस्टेबल- राशिद अली, आदर्श कुमार, सिद्धांत मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts