आदिल अहमद
रायबरेली. उसने उन्नाव रेप पीडिता की लड़ाई विधायक सेंगर के साथ लम्बी लड़ी थी. एक जुझारू अधिवक्ता था वो. उन्नाव रेप पीडिता की एक लम्बी लड़ाई लड़ने वाला अधिवक्ता अपनी ज़िन्दगी की जंग आखिर हार गया. रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में 16 माह पहले सड़क हादसे में घायल माखी दुष्कर्म पीड़िता के वकील की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वकील की मौत के बाद दुष्कर्म कांड फिर से सुर्खियों में आ गया है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया।
उसे उन्नाव जेल से रायबरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 2 जुलाई 2019 को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने आरोपी चाचा को 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। 28 जुलाई 2019 को दुष्कर्म पीड़िता चाची, मौसी व वकील महेंद्र के साथ सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए कागजात तैयार कराने के सिलसिले में रायबरेली जेल जा रही थी। तभी उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग गांव के पास कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता व उसके वकील महेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
छह दिन इलाज के बाद एयर लिफ्ट कर दिल्ली के एम्स ले जाया गया था। एम्स में 5 माह इलाज के बाद वकील महेंद्र सिंह को राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ शिफ्ट किया गया था। कोमा में होने से डॉक्टरों की टीम ने घर पर रखकर इलाज व देखभाल की बात कही थी। इसी साल अप्रैल में पारिवारिक सदस्य देवेंद्र सिंह आवास विकास कालोनी स्थित घर ले आए थे। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा था। देवेंद्र के अनुसार तीन दिन पहले महेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था।
हालत में सुधार होने पर रविवार शाम घर लेकर आए। सुबह नौ बजे फिर से हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृत अधिवक्ता के बेटे प्रिंस ने बताया कि मंगलवार को परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…