Categories: Crime

शर्मनाक – 15 साल के किशोर ने किया डेढ़ साल की मासूम से रेप

आफ़ताब फारुकी

आगरा. आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के घर के पड़ोस में ही रहने वाले 15 साल के किशोर पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी किशोर आ गया। वह बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में लौटी। उसके शरीर से खून निकल रहा था।

मां ने मासूम बेटी का उपचार कराया। देर शाम थाने जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसमें दुष्कर्म की बात कही। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी किशोर को भी पकड़ लिया गया है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts