संजय ठाकुर
आजमगढ़. देश में किसान आन्दोलन की आंच से पूर्वांचल भी अछूता नही रह गया है। दबी ज़बान से विरोध के स्वर उठने यहाँ भी शुरू हो गए है। इस क्रम में किसान आन्दोलन की जाँच अब आजमगढ़ की सरज़मीन तक पहुच गई है। आजमगढ़ के किसानों ने भी आज रविवार को अतरौलिया के लोहरा स्थित टोल प्लाजा का घेराव किया। साकेत महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव के नेतृत्व में हुए इस घेराव के दौरान किसानों की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। टोल जाम करने कोशिश में दो बार पुलिस और किसान आमने-सामने हुए। इसके बाद वहीं पर सभा कर केंद्र सरकार पर उन्होंने निशाना साधा। किसानो द्वारा 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
मौके पर आजमगढ़ के साथ ही अंबेडकरनगर जनपद की पुलिस के साथ पीएसी बल भी मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव नजर रखे हुए थे। किसानों नेताओं से बात कर कोई भी अप्रिय स्थित न उत्पन्न होने देने की अपील कर रहे थे।
सभा के बाद किसानो के द्वारा एसडीएम को कुल 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी सौपा गया। ज्ञापन देते हुवे किसानो ने जमकर सरकार के मुखालिफ नारेबाजी किया। सभा के दरमियान भी केंद्र सरकार की नीतियों पर वक्ताओं ने जमकर प्रहार किया। इस दरमियान पुलिस शांति व्यवस्था ख़राब न करने की अपील करती प्रदर्शनकारी किसानो को दिखाई दे रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…