शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अवैध गांजे के साथ आधा दर्जन पशु तस्करों को जनपद के नोनहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कई बेजुबान जानवरो की जान बचाई। गिरफ़्तारी थाना नोनहरा पुलिस द्वारा किया गया है।
सुचना पर विश्वास करके पुलिस ने हिकमत अमली की योजना बनाकर 06 नफर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनके द्वारा एक पिकअप में दो राशि गाय व 1 राशि बछड़ा क्रूरता पूर्वक मुंह एवं पैर बांधकर वध करने हेतु बिहार ले जाते समय बरामद कर लिया। पिकअप के आगे दो मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर पुलिस प्रशासन की लोकेशन देखने तथा छिप छिपाकर निकलने के लिए आगे आगे चल रहे थे, जिसे पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से नहर के बगल वाली सड़क रानीपुर में पकड़ लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा मय 01 अदद पिकअप, 02 अदद मोटर साइकिल, 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा, 06 अदद मोबाइल व रुपये 2010/- बरामद किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम जमील अहमद पुत्र झब्बार कुरैशी नि0 नगरा थाना नगरा जनपद बलिया, मो0 अलाउद्दीन पुत्र मुनौवर कुरैशी नि0 ग्राम पारा थाना नोनहरा गाजीपुर, रौशन कुरैशी पुत्र अमरुल्लाह कुरैशी नि0 गजनफर नगर वार्ड नं0 01 थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, कौशल सिंह पुत्र सुभाष सिंह नि0 रंजीतपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर और इन्द्रजीत सिंह पुत्र योगेश सिंह नि0 रंजीतपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा आफताब कुरैशी पुत्र मुस्ताक कुरैशी उर्फ छोटू नि0 गजनफर नगर वार्ड नं0 01 थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर,है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…